छत्तीसगढ़ पर्यटन क्षेत्र करंट अफेयर्स :- हेलो दोस्तों अगर आप लेटेस्ट छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स की तलाश कर रहे है तो, आप सही जगह आये है आज हमने आपके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन क्षेत्र करंट अफेयर्स लाये है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन क्षेत्र करंट अफेयर्स | इन हिंदी पीडीएफ
इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी, मोहरेंगा
- लोकार्पण -19 नवंबर, 2020 (इंदिरा गांधी जयंती)
- क्षेत्रफल - 555.850 हेक्टेयर
- अवस्थिति - खरोरा-तिल्दा मार्ग पर, रायपुर वन क्षेत्र
लेमरू एलीफेंट रिजर्व
- जिला - कोरबा
- शामिल वन मंडल - कोरबा, कटघोरा, सरगुजा एवं धरमजयगढ़
- क्षेत्रफल - 1995.48 वर्ग किलोमीटर
- विशेष - यह प्रदेश का पहला हाथी अभ्यारण्य क्षेत्र है
सरना एथनिक रिसॉर्ट, बालाछापर
- जिला -जशपुर
- लोकार्पण - 01 नवंबर, 2020
- विशेषता - ट्रायल टूरिज्म सर्किट
पिल्खा पहाड़ बनेगा मिनी जंगल सफारी
- जिला - सरगुजा
- उद्देश्य - अम्बिकापुर के निकट पिकनिक स्पॉट बनाना।
- प्रथम चरण - पहाड़ के चारो ओर फेंसिंग व जल संरक्षण का कार्य।
पिल्ग्रिम एक्टिविटी सेंटर, डोंगरगढ़
- जिला - राजनांदगांव
- विशेषता - श्रीयंत्र के डिजाईन में विकसित
- विकसित - भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना अन्तर्गत विकसित होगा।
प्रसाद योजना :- यह भारत सरकार द्वारा देश के धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना है, जिसमें डोंगरगढ़ को शामिल किया गया है।
मरीन फिश एक्वेरियम, रायपुर
- राजधानी में राज्य का प्रथम पब्लिक फिश एक्वेरियम' का निर्माण बूढ़ा तालाब में किया जा रहा है।
पक्षी विहार, कानन पेंडारी
- बिलासपुर जिला स्थित कानन जू के भीतर कुछ क्षेत्र में पक्षी विहार का निर्माण किया जाएगा।
- यहां रायपुर के नंदन वन की तरह प्रवासी पक्षियों के अलावा देशी पक्षी को संरक्षण मिलेगा।
नवा रायपुर - शहीद वीरनारायण सिंह संग्रहालय
- छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में 'शहीद वीरनारायण सिंह संग्रहालय' स्थापित किया जाएगा।
अटल नगर, नवा रायपुर
- पुरखौती मुक्तांगन के समीप नवा रायपुर अटल नगर में 'आदिमजाति संग्रहालय और आदिवासी अनुसंधान व प्रशिक्षण संस्थान" (टी.आर.आई.) का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
राजनांदगांव - पहला बर्ड्स पार्क
- संस्कारधानी राजनांदगांव के बसंतपुर राजीव नगर में छत्तीसगढ़ का पहला बर्ड्स पार्क' बनाया जाएगा।
रायपुर - प्रादेशिक विज्ञान केन्द्र
- छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में शैक्षणिक पर्यटन स्थल 'प्रादेशिक विज्ञान केन्द्र' स्थित है।
लोहण्डीगुडा - "Naturs Park Resort"
- जगदलपुर जिला के लोहण्डीगुड़ा स्थित पुराने एस.टी.एफ. कैम्प को पुन : निर्माण कर पर्यटकों के लिए "Naturs Park Resort" के रूप में विकसित किया जा रहा है।
श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ
- छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पर्यटन परिपथ भगवान श्रीराम से संबंधित 75 स्थलों की पहचान की गई है। परियोजना प्रथम चरण में इनमें से ''9 स्थलों का विकास तथा सौंदर्याकरण किया जा रहा है।
Final word :- में आशा करता हूँ कि ये छत्तीसगढ़ पर्यटन क्षेत्र करंट अफेयर्स | Chhattishgarh Current Affairs in Hindi काफी हेल्पफुल साबित हुई होगी। हमे जरूर कमेंट करके बताइये और इसी तरह के छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स के हमारे साथ जुड़े रहे धन्यवाद्।
0 टिप्पणियाँ