छत्तीसगढ़ की सुर्खियों में रहने वाले की जानकारी व्यक्ति/संस्था स्थान/संस्थान

स्वागत है हमारे एक और ब्लॉग पोस्ट में आज हम छत्तीसगढ़ में सुर्खियों में रहने वालो की जानकारी देने वाले है। जैसे, कि व्यक्ति,संस्था स्थान और संस्थान जानकारी दे रहे है। अगर इस विषय  आप गूगल में सर्च कर रहे है तो आप सही जगह आये है। इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़े।


हाईकोर्ट के जस्टिस श्री सतीश अग्निहोत्री झीरम घाटी न्यायिक जांच आयोग के नए अध्यक्ष बने।

झीरम कांड की जांच के लिए राज्य सरकार ने आयोग बदला और साथ ही इसकी जांच के लिए दो नए जस्टिस की नियुक्ति की है। हाईकोर्ट के जस्टिस श्री सतीश अग्निहोत्री को झीरम घाटी न्यायिक जांच आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व जस्टिस जी. मिन्हाजुद्दीन को सदस्य बनाया गया है। आयोग को इन बिन्दुओं पर 10 मई 2022 तक जांच कर शासन को रिपोर्ट देनी है। पुराने आयोग में ही जस्टिस प्रशांत मिश्रा की जगह नए अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है। झीरम घाटी न्यायिक जांच आयोग का मुख्यालय बिलासपुर में है।

मणिपुर में उग्रवादी हमला, रायगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद

मणिपुर में उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। इसमें 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नर विप्लव त्रिपाठी समेत 5 सैनिक शहीद हो गये। हमले में विप्लव की पत्नी अनुजा और आठ साल के बेटे अबीर की भी जान चली गई। 40 साल के कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के थे, उनके पिता सुभाष त्रिपाठी के पत्रकार है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीत सत्र

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीत सत्र 13 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2021 तक रहेगा। इस दौरान सत्र में 05 बैठकें आयोजित होंगी। इस सत्र में धान खरीदी सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जायेगी।

100 प्रतिशत वैक्सीनेशन में प्रदेश का पहला जिला रायगढ़ 

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के मामले रायगढ़ प्रदेश का पहला जिला बन गया है। जहां शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। पहला व दूसरा डोज मिलाकर जिले में कुल 21 लाख 47 हजार 169 टीके लगाये गये है।

पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को मिली पद्मश्री

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ के पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम वारले को‌ पद्मश्री से सम्मानित किया। पंथी नृत्य की वेशभूषा में पहुंचे डॉ. बारले ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की।

 छत्तीसगढ़ के सूफी गायक मदनसिंह चौहान को पद्मश्री

प्रदेश के सूफी गायक मदनसिंह चौहान को हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। ज्ञात है कि श्री रामनाथ कोविंद ने 119 नागरिकों को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया।

झीरम घाटी जांच आयोग की रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी गयी   

छत्तीसगढ़ के नक्सल घटनाओं की जांच के लिए अब तक 6 आयोग बनाए गए है। इनमें एइसमेंटा और सरकेगुड़ा घटना की जांच के लिए गठित जस्टिस वीके अग्रवाल आयोग ने ही अपनी रिपोर्ट सरकार को दी है। इनमें से तीन की जांच चल रही है। झीरम घाटी नक्सल घटना की जांच के लिए जस्टिस प्रशांत मिश्रा आयोग का गठन किया गया था। दस वाल्युम में तैयार की गई 4184 पेज की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ हाईकोट के रजिस्ट्रार संतोष कुमार तिवारी ने राज्यपाल को सौंपी है।

छत्तीसगढ़ को स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में एक और सम्मान

हाल ही में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में प्रदेश के कृषि
मंत्री को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

 शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरसिया के सर्किट हाउस के सामने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरणकिया।

प्रदेश में लोकवाणी की 23वीं कड़ी का प्रसारण

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर 23वीं कड़ी का प्रसारण किया एवं प्रदेश की जनता से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यो को बताया।

कवर्धा के जंगल की ऑरेंज ऑकलीफ बनी राष्ट्रीय तितली

कबीरधाम के भोरमदेव अभ्यारण्य के घने जंगल में अठखेलियां करने वाली तितली ऑरेंज ऑकलीफ अब राष्ट्रीय तितली है। इसी साल की शुरूआत में सामने आए परिणाम के बाद ऑरेंज ऑकलीफ को राष्ट्रीय तितली चुना गया था, जिसके बाद अब वन विभाग ने इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए प्लान तैयार कर लिया है।

खैरागढ़ रियासत के 6वें राजा के रूप में हुई ताजपोशी

 राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद रियासत को 16 नवम्बर को नया राजा मिला गया। तेरहवीं के दिन राजकुमार आर्यवर्त सिंह का राजतिलक किया जाएगा। अभी वर्तमान में आर्यवर्त सिंह राजकुमार कॉलेज में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है।

किसानों को धान का मूल्य 2800 रू. प्रति क्विंटल  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कहा है कि छत्तीसगढ़ में अगामी विधानसभा चुनाव आते-आते किसानों को धान की कीमत 2800 रूपए प्रति क्विंटल मिलने लगेगी। इस वर्ष किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल से अधिक मिला है।

गुड गवर्नेस में छत्तीसगढ़ पांच राज्यों में शामिल

छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ शासन के लिए जाने वाले शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों की सूची में चौथा स्थान दिया गया। केरल ने 1.618 अंको के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स - 2021 के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 0.872 स्कोर किया है, जो विकास इक्वीटी और स्थिरता संकेतको देखकर तथा उसका मुख्याकंन कर नम्बर दिया गया है।

राज्य में धान खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से प्रारंभ हुआ था 

छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाल ही के आंकड़ो के अनुसार कुल 22 लाख 66 हजार से अधिक किसानों का धान बेचने के लिए पंजीयन किये थे। पिछले वर्ष 92 लाख मिट्रिक टन धान खरीदा गया था। राज्य में वर्ष 2021-22 में 105 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

सरगुजा बना प्रदेश का पहला तम्बाकू मुक्त जिला

केन्द्रीय टीम के द्वारा किये गये सर्वेक्षण में 90 प्रतिशत अंक मिलने के साथ ही सरगुजा जिला प्रदेश का पहला तम्बाकू मुक्त जिला घोषित हुआ। करीब चार माह पूर्व ही भारत सरकार के द्वारा गठित सर्वेक्षण टीम के द्वारा सरगुजा जिले में कोटपा एक्ट के पालन को लेकर सर्वेक्षण किया गया था। जिसके तहत जिले के 450 स्थानों को चिन्हांकित किया गया था।

हम आशा करते है ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा। हमे कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों से भी शेयर करें। ''धन्यवाद ''

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

close